बोकारो, जनवरी 10 -- बोकारो में विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए 77 रक्षक राइडर्स फोर्स तैनात बोकारो प्रतिनिधि बोकारो के विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने व अपराध नियंत्रण के साथ त्वरित उद्भेदन के लिहाज से शनिवार को बोकारो पुलिस ने रक्षक नाइट राइडर्स फोर्स का गठन किया है। जिसमें टाइगर मोबाइल को आधुनिकता प्रदान कर अत्याधुनिक संसाधनों से लैस दोपहिया वाहनों में सायरन व चमचमाती फ्लैस सर्च लाइट के साथ 77 प्रशिक्षित बल तैनात किए गए है। एसपी हरविंदर सिंह के साथ सिटी डीएसपी आलोक रंजन मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ट्रैफिक डीएसपी सहित तमाम थानेदारों की मौजूदगी में शनिवार को पुलिस केंद्र से जिले के 43 थाना व ओपी क्षेत्र के लिए 77 रक्षक नाइट राइडर्स बल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रवाना करने से पहले र...