बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो में लगातार एक सप्ताह से ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। बोकारो का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय धूप खिलने से जिलेवासियों ने ठंड से कुछ राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही स्थित पूरी तरह बदल जाती है। रात के समय गलन बढ़ने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को शाम पांच बजे से ही चल रही पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई थी। रात नौ बजे तक शहर का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। अमूमन रात 10 बजे के बाद तापमान में उतनी गिरावट देखी जाती है। लेकिन, शुक्रवार की रात तापमान में गिरावट शाम छह बजे से ही शुरू हो गई थी। जिस कारण लोगों ने अत्याधिक ठंड का अहसास किया। ठंड के कारण हाथ-पैर ठंडे हो जा रहे थे। घरों में लोग हीटर जलाकर ठंड से बचने की कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.