बोकारो, फरवरी 5 -- विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को चलाए गए जांच अभियान में बोकारो में माउथ कैंसर के 276 और ब्रेस्ट कैंसर के 40 संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई। बोकारो सदर अस्पताल के डेंटल ओपीडी व सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुंह के कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाईकल कैंसर के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुंह के कैंसर की जांच दन्त चिकित्सक के द्वारा किया गया। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक बोकारो जिला में 1,45,275 व्यक्तियों के मुंह के कैंसर की जांच की गई। जिसमें 276 लोगों के अन्दर मुंह के कैंसर के लक्षण मिले। 59,570 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की जांच की गई। जिसमें 140 महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले। सर्वाईकल कैंसर की कुल 30,865 महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 132 ...