बोकारो, अक्टूबर 4 -- बोकारो जिले में गांव से लेकर शहर तक दुर्गा पूजा की धूम रही। महानवमी और विजया दशमी के बाद मां दुर्गा को नम आंखों से भक्तों ने विदाई दी। इस दौरान सभी पूजा पंडाल और मंदिरों में मां की पूजा अर्चना को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरूवार को अधिकांश मंदिर और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी और जलाशयों में विसर्जित कर दिया गया। जबकि बड़े बड़े पूजा पंडालों में प्रतिमा विसर्जन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। पूजा पंडालो व माता के मंदिरों में महानवमी की संधी पूजा के साथ ही मेला में नगर की सड़कों पर माता के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा था। नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ व वेद मंत्रोंच्चारण के साथ शंख व घंटी की ध्वनी व ढाक की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। वहीं धूप व अगरबत्ती की खुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.