बोकारो, फरवरी 20 -- बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने शुक्रवार को चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 का औचक भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) से वितरण की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा थोड़ी बहुत शेष मतदाता पर्चियों का आज शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान के दिन असुविधा नहीं हो। साथ ही एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृत मतदाताओं) सूची को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रूप से तैयार करने का भी निर्देश दिया। डीईओ सह डीसी ने बीएलओ को मतदान क्षेत्र कि गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा 80 वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.