बोकारो, नवम्बर 13 -- बोकारो के मौसम में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। गत एक सप्ताह के दौरान दौरान तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है। तापमान गिरने की वजह से ठंड का असर सुबह-सुबह काफी बढ़ा है। सुबह के समय हल्का कोहरा व ठंडी हवाएं लोगों को जबरदस्त सर्दी का अहसास करा रही है। वहीं दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान सुबह में कोहरा व धूंध बना रहेगा। आने वाले 24 घंटा में मौसम सूखा रहेगा। शाम 5 बजे ही छा रहा अंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.