नई दिल्ली, जुलाई 19 -- रांची से धनबाद आ रहे दो बिल्डरों से बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलकुशा मोड़ पर लूटपाट को अंजाम दिया गया। वर्दीधारी अपराधियों ने पहले दोनों को कार से बाहर निकाला, फिर अगवा कर अपने वाहन में बैठाया और हथियार के बल पर 50 लाख रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार की शाम उस वक्त हुई जब अलकुशा मोड़ पर ग्रामीणों की भीड़ थी। अपराधियों की गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों ने उन पर पथराव भी किया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। पीड़ितों ने चास मुफस्सिल थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, रांची निवासी बिल्डर अभय सिंह और जय अपने चारपहिया वाहन से बोकारो होते हुए धनबाद के सिंदरी आ रहे थे। वहां उन्हें किसी को नकद राशि देनी थी। इसी बीच अलकुशा मोड़ पर अचानक वर्दी में चारपहिया सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोकी। दोनों को जबरन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.