कोडरमा, अप्रैल 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बोकारो सेक्टर- 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में रविवार को अपराधियों द्वारा एक फल विक्रेता को गोली मार कर घायल कर फरार होने के बाद उसे कोडरमा में दबोच लिया गया। अपराधियों को तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो के पास से गिरफ्तार किया गया। गोली कांड की इस घटना में एक अपराधी भी घायल हो गया है, जिसे लेकर वे भाग निकले। इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों की संख्या तीन से चार बतायी जा रही हैं, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर तलाशी ली गई है। हालांकि जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। संभवत: अनुमान लगाया जा रहा है देर शाम तक बोकारो पुलिस पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल करेगी। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.