बोकारो, सितम्बर 13 -- वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव में पैसों को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार तड़के पिता-पुत्र में हिंसक भिड़ंत हो गई। इस घटना में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विवाद में जान गंवाने वाले शौम्यंक जायसवाल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग के चक्कर में पिता के लाखों रुपए डूबा दिया था। इसको लेकर शौम्यंक के पिता सुशील जायसवाल नाराज थे। दोनों में इसको लेकर कई दिनों से विवाद हो रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार रात भी दोनों में हाथापाई हुई थी। इससे नाराज सुशील शुक्रवार तड़के बेटे के कमरे में गए और रूम को अंदर से बंद कर बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं बेटा भी जान बचाने को लेकर संघर्ष करता रहा। शोरगुल सुन घर के अन्य सदस्यों की नींद खुली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.