बोकारो, फरवरी 14 -- जियाडा औद्योगिक क्षेत्र में एससी व एसटी उद्यमी विकास संघ के सहयोग से पहली बार भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन डीएफओ द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के उद्यमियों को बौद्धिक संपदा संरक्षण, नवाचार प्रोत्साहन तथा केंद्र सरकार की विभिन्न नवाचार योजनाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टीआर उन्नीकृष्णन नायर, प्रमुख सीबीएम एसेट्स, बोकारो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में नवाचार एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण ही उद्योगों की वास्तविक पूंजी है। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार भारती ने स्वागत भाषण दिया। सहायक निदेशक गौरव कुमार ने बोकारो में एमएसएमई विकास की उपलब्धियों गिनाई। कहा कि उद्यमिता विकास, कौशल संवर्धन...