बोकारो, फरवरी 19 -- बुधवार को सेक्टर 4 स्थित बुद्ध विहार में भारतीय डाक विभाग की ओर से समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि राम विलास चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि वरीय डाक अधिक्षक रूपक कुमार सिन्हा, उप डाक अधिक्षक कुमार अनूप ने डाक विभाग की योजनाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान धनबाद प्रमंडल में अच्छे कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। जीवन बीमा व अन्य सेवाएं बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, एमआईएस खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन खाता, आईपीपी डिजिटल अकाउंट, पासपोर्ट सेवा आधार अपडेशन व अन्य सेवाओं की जानकारी दी। वरीय डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा सबसे पुरानी बीमा योजना है जिसे जन जन तक पहुंचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.