बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो में भीषण ठंड का कहर जारी रहा है। रात का पारा गिर कर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सोमवार की रात जिले में साल की सबसे सर्द रात रही। वहीं कोहरा भी रहा। सुबह कोहरे की वजह से करीब 8 बजे तक लोगो का घर से भी निकलना मुश्किल रहा। वहीं सड़क पर चल रहे वाहन भी धीमी रफ्तार में जाते हुए दिखाई दिए। शाम को भी यही स्थिति थी। सेक्टर 4 व चास का मुख्य बाजार में शाम करीब 6 बजे ही इक्के दुक्के लोग दिखाई पड़ रहे थे। वहीं 7 बजते ही पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। सेक्टर 12 के दुकानदार सतीश ने बताया कि दोपहर में करीब तीन से चार घंटे का ही कारोबार हो रहा है। ठंड के कारण बाजार 40 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों तक बोकारो में कोहरे व सर्दी का सितम जारी रहेगा। जबकि मंगलवार तक यलो अलर्ट ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.