बोकारो, दिसम्बर 11 -- चित्र परिचय: 05:केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को ज्ञापन सौंपते विवेक सिंह। बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में एयरपोर्ट चाले करने में आ रही अड़चन को दूर करने की मांग को लेकर भाजपा नेता विवेक सिंह गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान विवेक सिंह ने बोकारो एयरपोर्ट की अनिवार्यता व इसकी आर्थिक उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि बोकारो की जनता वर्षों से हवाई सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रही है और यह शहर के विकास, औद्योगिक विस्तार और नए निवेश के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। बताया कि एयरपोर्ट शुरू होने से बोकारो में कई नए उद्योग-धंधे विकसित होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विवेक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.