बोकारो, दिसम्बर 23 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। रांची कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय झारखंड राज्य कैडेट व जूनियर जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया इस प्रतियोगिता में बोकारो के जूडो खिलाड़ियों ने कैडेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक व 9 कास्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। सभी स्वर्ण पदक खिलाड़ी कैडेट राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बोकारो के जूनियर जूडो खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक,9 रजत पदक एवं 10 कास्य पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया। सभी स्वर्ण पदक खिलाड़ी कोलकाता जनवरी में होने वाले जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन कर बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद व झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष ...