धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद बोकारो बंद के कारण धनबाद से चलने वाली लगभग 100 बसें प्रभावित हुईं। शुक्रवार को रांची बोकारो को जाने वाली सभी बसें बस स्टैंड में ही खड़ी रह गईं। यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग यात्रा के लिए बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। शिव गंगा बस संचालक संजय सिंह बताते हैं कि प्रतिदिन एक सौ से अधिक बसें बोकारो-रांची के लिए चलती हैं। बोकारो में बंदी के कारण लगभग सभी बसों का परिचालन प्रभावित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.