बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह भावनाओं, उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण रहा। जिसमें 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्रों के लिए स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य डॉ सुधा शेखर ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके अब तक के शैक्षणिक सफर के लिए बधाई दी व भविष्य में आने वाली चुनौतियों का आत्मविष्वास और सकारात्मक सोच के साथ सामना करने की प्रेरणा दी। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मास्टर बीपीएस का खिताब राज नारायण व मिस बीपीएस का खिताब वैष्णवी त्रिपाठी को प्रदान किया गया। प्रथम रनर-अ...