बोकारो, दिसम्बर 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए उद्घाटन मैच में बोकारो की टीम ने हजारीबाग की टीम को 5 विकेट से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 26.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 78 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से सर्वाधिक 47 रन मयंक राज गुप्ता ने बनाए। गेंदबाजी में बोकारो की ओर से अनुज कुमार ने 7 रन देकर, अमन कुमार ने 9 रन देकर व कप्तान अंश कुमार ने 13 रन देकर तीन तीन विकेट लिए। जबकि कुमार शिवम को एक सफलता मिली। जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 79 रन 15.4 ओवर में पांच विकेट खोकर बना लिए। टीम की ओर से आयुष कुमार ने ...