बोकारो, फरवरी 22 -- बेरमो। बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआइएसएफ कैंप में नवनिर्मित श्री श्री शिव राम-जानकी मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जायेगी जबकि अंतिम दिन 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी यूनिट के सहायक समादेष्टा दिव्यांश भारद्वाज ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...