बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला किकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बी एन सिंह ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में गोड्डा की टीम ने वैभव यादव के शतक व सौरव कुमार मांझी के अर्धशतक की मदद से बोकारो टीम को 23 रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। गोड्डा की टीम ने 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 231 रनों का स्कोर बनाया। एक समय 54 रन पर पांच विकेट खोकर गोड्डा की टीम संकट में थी। परंतु छठे विकेट के लिए वैभव यादव व सौरव कुमार मांझी ने 151 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला। वैभव यादव ने 101, सौरभ कुमार मांझी ने 63 व सचिन यादव ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में बोकारो से तन्मय कुमार ने 42 रन देकर, अस्तित्व भारद्वाज ने 39 रन देकर व अर्जुन प्रियदर्शी ने 41 रन दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.