बोकारो, अगस्त 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूहों को मंच प्रदान करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें मजबूती देने के उद्देश्य से दो दिवसीय आकांक्षा हाट का आयोजन जिला परिषद कार्यालय परिसर में किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने इसका उद्घाटन करते हुए 17 विभागों एवं महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का क्रमवार निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि नई उड़ान है आकांक्षा...। इस मंच के माध्यम से बोकारो के स्थानीय उत्पादों को पहचान मिल रही है। जिलेवासियों से अपील है कि वे यहां आकर समूहों के बनाए सामान खरीदें और उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि महिला समूहों एवं स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं बेहतर मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.