बोकारो, नवम्बर 28 -- बोकारो जिले के 9 प्रखंड में स्थित 1553 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 1 लाख 42 हजार छात्र-छात्राओं को स्वेटर की राशि तक नहीं मिल पाई है। जबकि जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शाम के बाद ठंड बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नवंबर माह के अंत में जिले का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। इस बढ़ती ठंड में जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को स्वेटर नहीं मिला है। जबकि जिले के 1553 सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं वीं तक के एक लाख 42 हजार से अधिक छात्र-छात्रा पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों को स्वेटर की राशि का वितरण नहीं होने से वह ठंड में ही स्कूल जाने को विवश हैं। जबकि नवंबर महीना बीतने को है। इसको लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.