बोकारो, अगस्त 19 -- आरपी मोदी इंटरनेशनल स्कूल लाराबाद कोडरमा में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आदर्श विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए व अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कैडेट फ्रेशर के वर्ग में रोहित कुमार महतो व विशाल कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल करके विद्यालय का नाम रौशन किया। कैडेट फ्रेशर वर्ग में ही अर्णव कुमार,चिराग कुमार व नैतिक रजक ने विद्यालय को 3 रजत पदक हासिल किया। छात्रों ने यह सफलता विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भोला महतो के निर्देशन में हासिल की। इस सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.