बोकारो, फरवरी 19 -- 45 वां इंडिया मास्टर एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के जबलपुर में किया गया। जिसमें झारखंड की ओर से बोकारो के मास्टर एथलीट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल समेत 3 सिल्वर व 3 ब्रोंज मेडल जीतने में सफल रहे। इस मास्टर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन में बोकारो के एथलीट अरूण कुमार झा ने 5 हजार मीटर रेस में ब्रोंज मेडल, गौरी शंकर कांति ने हाई जंप में ब्रोंज मेडल,जितेन्द्र कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल, संजु कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल, अंजलि कुमारी हाई जंप में गोल्ड मेडल,सिकंदर हाई जंप व लंबी कूद में में गोल्ड मेडल, कृष्ण कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहा। दूसरे दिन अरूण कुमार झा ने 5 हजार मीटर वाकिंग में ब्रोंज मेडल, संजु कुमार ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल, अंजलि कु...