बोकारो, जून 16 -- बोकारो समाहरणालय व विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की पहचान एवं कार्यस्थल पर अनुशासन बनाएं रखने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए पहचान पत्र (आइ कार्ड) निर्माण को लेकर नजारत उप समाहर्ता (एनडीसी) को जरूरी दिशा - निर्देश दिया हैं। कार्डों को वर्गीकृत और आसानी से पहचाने जाने योग्य बनाने के लिए कलर कोडिंग प्रणाली लागू की जा रही है। इस प्रणाली के अंतर्गत रेड (लाल) रंग का आइडी कार्ड - सीनियर पदाधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। ब्लू (नीला) रंग का आइडी कार्ड - अन्य पदाधिकारियों को दिया जाएगा एवं ग्रीन (हरा) रंग का आइडी कार्ड - कर्मचारियों व सामान्य स्टाफ के लिए निर्धारित किया गया है। इस वर्गीकरण का उद्देश्य कार्यस्थल पर त्वरित पहचान सुनिश्चित करना तथा सुरक्षा मानकों को औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.