रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने बोकारो और देवघर जिला में 100 बेड का कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करने का लक्ष्य है। रांची जिला में कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज के स्थापना करने का भी प्रस्ताव है। दरअसल श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग ने राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। कार्यान्वयन से संबंधित स्थानीय समस्याओं के निपटारे तथा योजना के स्थानीय स्तर पर सुचारू संचालन के लिए सभी जिलों में स्थानीय समिति का गठन किया जाएगा। इसी तरह राज्य के सभी जिलों में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के कार्यान्वयन के लिए औषधालय सह शाखा कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव है। प्रत्येक जिले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.