गढ़वा, दिसम्बर 7 -- मझिआंव। राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को संपन्न हुआ। बोकारो के बालक वर्ग के खिलाड़ियों के द्वारा विजय हासिल की गई। कोडरमा की टीम उप विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में कोडरमा विजेता रही। उपविजेता हजारीबाग की टीम रही। मौके पर विजेता विजेता टीमों को शील्ड प्रमुख आरती दुबे, नगर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, विकास दुबे ने संयुक्त रूप से दिया। मौके पर हाई स्कूल मोरबे के हेड मास्टर सह शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य, सहायक शिक्षक राजेश तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे, गढ़वा जिला कबड्डी संघ सदस्य सोनू दुबे, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, सुनील चौहान, अशोक ठाकुर सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...