बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो एम्पलाइज हाउस वेलफेयर सोसाइटी का मिलन समारोह सह‌‌ होली मिलन समारोह बुधवार को सेक्टर 3 मैदान में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद ने की। प्रत्येक सेक्टर से लीजधारी काफी संख्या में सपरिवार शामिल हुए। मंच संचालन एमपी सिंह और यशपाल ने की। महामंत्री लक्ष्मी नारायण केसरी ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट की नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मंचासीन अधिकारियों को अभिवादन के साथ संगठन को एकता बनाए रखने पर बल दिए। क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। सब एक दूसरे को इस अवसर पर सहयोग दें। समिति द्वारा क्वार्टर का रजिस्ट्री नॉमिनी वगैरह का बात सीजीएम पर्सनल से बात किया गया है। आगे ईडी पर्सनल से बात करने के लिए पेपर दिया गया है। समिति के तरफ से प्रत्येक माह 30 तारीख को बैठक होता है। उस समय प्रत्येक सेक्टर से लोग आते हैं...