रांची, मई 18 -- बोकारो-रांची, वरीय संवाददाता बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर दो पैन कार्ड और चार वोटर कार्ड रखने के आरोपों के मद्देनजर उपायुक्त बोकारो विजया जाघव ने पूरी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दी है। हालांकि मामले पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य ने शनिवार को झारखंड के राज्यपाल को भी इस बाबत पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने विधायक श्वेता सिंह के नामांकन के समय दायर शपथ पत्र में गलत सूचना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि श्वेता सिंह के पास दो पैन नंबर हैं और उन्होंने इनकी जानकारी शपथ पत्र में नहीं दी। पहला रामगढ़ से जारी हुआ है और दूसरा गुड़गांव से जारी किया गया है। आरोप में यह भी कहा गया है कि विधायक श्वेता सिंह पर सरकारी किराया बकाया है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.