बोकारो, फरवरी 22 -- बोकारो प्रतिनिधि । बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन बीडू के 10वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन सेक्टर 2 कला केंद्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत डिप्लोमा कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के शुरूआत में यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर एवं महामंत्री संदीप कुमार ने यूनियन के वार्षिक गतिविधियों व उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक संकार्य अनूप कुमार दत्ता, अधिशासी निदेशक परियोजनाएं अनीश सेनगुप्ता, डायरेक्टर बीजी एच डॉक्टर विभूति करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन अंजनी कुमार शरण,बीजीएच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिंदा मंडल, इंद्रनील चौधरी व विभिन्न विभ...