बोकारो, फरवरी 20 -- बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को संघ कार्यालय सेक्टर 12 एफ में तारकेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई।। जिसमें सर्वसम्मति से संघ की एक कोर कमेटी का गठन किया गया। जो बोकारो इस्पात कारखाना प्रबंधन से वार्ता के लिए अधिकृत किये गये हैं। पांच सदस्यीय कोर कमिटी में अध्यक्ष के अलावे उपाध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री सुमन सिंह, संयुक्त महामंत्री आशा देवी ,कार्यालय सचिव गंगेश कुमार पाठक बनाए गए। महामंत्री ने कहा बोकारो प्लांट प्रबंधन को दिये गये 21 सूत्री मांग के आलोक में प्रबंधन के उदासीन रवैये के खिलाफ सभी सदस्यों को एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का आवाहन किया। सभी सदस्यों ने इसपर सहमति जताई। बैठक में पुष्पा मिश्रा, जितेंद्र यादव,गुलाम जिलानी, शेखर सिंह,राज किशोर सिंह,अमन सिंह,गोकुल प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.