बोकारो, अगस्त 29 -- चास प्रतिनिधि। झामुमो व्यवसाय मोर्चा के उपाध्यक्ष सह बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष विनोद गर्ग ने बोकारो हवाई अड्डा का नाम शिबू सोरेन की नाम करने की मांग किया। गुरूवार को प्रेस बयान जारी करते श्री गर्ग ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रति बोकारोवासियों का यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बोकारो अवाई अड्डा का नाम उनके नाम से रखना तरह से उचित है। अलग राज्य आंदोलन काल में बोकारो शिबू सोरेन की विशेष कार्य स्थल रहा है। चिराचास स्थित फार्म हाउस में उनका विशेष मन लगता था, पेड़ पौधों की देखभाल बागवानी पर उनकी विशेष रूचि थी। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी दूरदर्शिता के कारण ही उग्र आंदोलन चलाने के बावजूद हिंसा बहुत कम हुई थी। उनके कार्यो के कारण उन्हें दिशोम गुरू की दर्जा लोगों ने दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.