बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो। नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 32 में हंगामे के बीच चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए चास के केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीपीओ को बूथ में विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराए जाने के लिए कुछ लोगों के जबरन प्रवेश की सूचना मिली थी। सूचना पर वो मौके पर पहुंचे, तो एक महिला पार्षद प्रत्याशी के पति समर्थकों के साथ एसडीपीओ से उलझ गए। हंगामे को लेकर अफरा तफरी मच गई, सूचना पर अतिरिक्त बल पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है। इधर, वार्ड संख्या 12 के बूथ में मेयर प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोट कराए जाने का मामला सामने आने के बाद जोरदार हंगामा हुआ। हरला थाना क्षेत्र के खटाल से फर्जी मतदान के लिए महिला पुरुष को ले जाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...