मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- गायघाट। प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को बीडीओ संजय कुमार राय की अध्यक्षता में बोआरीडीह पंचायत के उपमुखिया का चुनाव हुआ। इसमें अजय कुमार उपमुखिया पद पर चुने गए। इस पद के लिए अजय कुमार व विजय कुमार दो उम्मीदवार थे। मतदान में 13 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें एक मत रद्द हो गया। दोनों दावेदारों को छह-छह मत मिले। उसके बाद लॉटरी निकाली गई, जिसके आधार पर अजय कुमार उपमुखिया के पद पर चुने गए। बता दें कि उपमुखिया पर अविश्वास लगाया गया था। मुखिया सिकलिया देवी के निधन हो जाने के कारण यहां मुखिया का पद रिक्त हो चुका है। इस कारण यहां उपमुखिया के चुनाव को लेकर काफी तनातनी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.