गोड्डा, जून 21 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय के पास तेज रफ्तार टोटो पलट जाने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील किस्कु ने प्राथमिक उपचार की। वही घायल की पहचान ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के आशा खपड़ निवासी विमल मंडल उम्र 27 वर्ष और बोआरीजोर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी संतलाल मरांडी उम्र 45 के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि विमल मंडल डोरमा से टोटो लेकर बोआरीजोर की ओर आ रहा था। इसी दौरान संतलाल मरांडी ने तलबाडिया में बोआरीजोर आने के लिए चढ़ गया। टोटो तेज रफ्तार होने के कारण ब्लॉक के नजदीक चक खुलकर फेका गया। जिससे टोटल में सवार संतलाल मरांडी के पैर में गंभीर चोटे आ गई। वही टोटल चालक को भी हल्की चोट आई। इ...