सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 52वें वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन-2026 का रविवार को तीसरे और अंतिम दिन राष्ट्रीय गान जन गण मन की धुन के साथ भव्य समापन हुआ। समापन सत्र के आरम्भ में डॉ आरआर गांगुली की स्मृति में घुटने के दर्द पर पूर्व उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित विशेषज्ञों ने सराहा। सम्मेलन के अंतिम दिन नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने निवर्तमान चेयरमैन डॉ उपेन्द्र प्रसाद से पदभार ग्रहण किया। वहीं, नए सचिव डॉ रितेश रुनु ने सचिव के रूप में डॉ प्रवीण कुमार साहू से जिम्मेदारी संभाली। गौरतलब है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष तथा सचिव का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। नई टीम के गठन के साथ ही एस...