पीलीभीत, नवम्बर 15 -- पूरनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिपरिया दुलई में छात्राओं की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली सजाने के साथ ही शैक्षणिक मॉडल भी बनाए। मुख्य अतिथि एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने स्कूल पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओें की ओर से बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया। बेहतर रंगोली बनाने वाली छात्राओं को बधाई दी। इसके अलावा एसडीएम ने मॉडलों को भी देखा और उससे संबंधित छात्राओं से जानकारी साझा की। बार्डन पूनम कटियार ने बताया कि बाल दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। .

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...