फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। सरकार जहां छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिए जाने के हर जतन कर रही है। वहीं जनपद में लगभग दो सालों से चल रही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। नतीजतन छात्राएं बिना शिक्षकों के ही पढ़ने को मजबूर हैं। जिले में ब्लॉक शमसाबाद, नवाबगंज, राजेपुर, कायमगंज व कमालगंज में बॉ विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों में करीब 17 शिक्षकों की कमी है। वर्ष 2023 में पांचों बॉ विद्यालयों में शिक्षकों व शैक्षणिक स्टॉफ के 30 पदों पर भर्ती किए जाने के आदेश शासन ने दिए थे। इसके लिए जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार भी कराया गया। तीन सालों में लगभग तीन बार भर्ती प्रक्रिया तो...