फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद। शासनादेश के बावजूद अभी तक जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषिथ नहीं किया गया है। नतीजतन भीषण सर्दी में छात्राएं घर नहीं जा पा रही हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही बा विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया जाएगा। शासनादेश के तहत परिषदीय व बा विद्यालयों में 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। पीलीभीत आदि जिलों के बा विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं, जबकि जिले में अभी तक शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं किया गया है। छात्राएं बा विद्यालय में ही रह रही हैं। छात्राएं सर्दी में अपने घर भी नहीं जा पा रही हैं। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि बा विद्यालयों में छात्राओं के लिए रूम हीटर व गीजर आदि की व्यवस्थाएं है, जिससे सर्दी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.