अलीगढ़, मार्च 17 -- अलीगढ़। 23वीं युवा स्टेट बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता बरेली 2025 के लिए आज मंगलवार को चयन होगा। सचिव सुनील दत्ता ने बताया कि अलीगढ़ जिले की टीम का चयन मंगलवार को गुड शेपर्ड स्कूल जीटी रोड पर शाम चार बजे किया जाएगा। बालक एवं बालिका जिनका जन्म 01.01.2009 के बाद हुआ है वह ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने वालों को अपना आधार कार्ड एंव नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.