मोतिहारी, मार्च 16 -- हर में पूर्वी चंपारण बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़कर खिलाड़ी अपना शौक जिंदा रखे हुए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारी सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को तरासने में लगे हैं। सरकारी प्रोत्साहन, अभ्यास के लिए स्थाई जगह, मानक के अनुरूप कोर्ट आदि नहीं मिलने के बावजूद जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतर मुकाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला, सचिव दीपक कश्यप व संयुक्त सचिव रमेश कुमार ने बताया कि जिले भर में बॉल बैडमिंटन के तकरीबन 100 से अधिक खिलाड़ी हैं। इसमें मोतिहारी शहर में ही तकरीबन 25 खिलाड़ी हैं। यहां के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन व सरकार की ओर से खिलाड़ियों को कोई प्रोत्साहन व अनुदान नहीं मिलता है। अभ्यास के लिए स्थाई स्टेडियम व कोर्ट नहीं : एसोसिएशन के अध्यक्ष रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.