पीलीभीत, मार्च 29 -- बॉलीवुड की मशहूर हस्ती मुकेश झा भारती ने अपनी धर्मपत्नी और छोटे पर्दे की अभिनेत्री के साथ जंगल सफारी का लुफ्त लिया। बाघ सहित अनेक जीव जंतु को करीब से देखा। टूरिज्म प्रभारी सुरेंद्र गौतम ने अपनी टीम के साथ बॉलीवुड अभिनेता का स्वागत किया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व देश दुनिया में अपनी अलग छाप बना चुका है। ऐसे में यहां रोजाना कोई न कोई खास मेहमान आता रहता है। शुक्रवार को अभिनेता ने भी अपनी पत्नी के साथ टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। सफारी के दौरान उन्होंने बाघ सहित कई वन्यजीवों को करीब से देखा। सफारी के बाद उन्होंने मुस्तफाबाद में वन कर्मियों से मुलाकात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.