नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही कैरेक्टर एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने 1994 में हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो हॉलीवुड के फेमस मूवी यूनिवर्स मार्वल का भी हिस्सा रह चुके हैं। क्या आप पहचान पाए एक्टर का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस एक्टर का नाम है हरीश पटेल।1983 में आई मंडी से हिंदी फिल्मों में रखा कदम हरीश पटेल का जन्म मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन उन्हें एक्टिंग करने का बहुत शौक था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। हरीश पटेल की पहली हिंदी फिल्म थी श्याम बेनेगल की मंडी। साल 1983 में आई इस ...