सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के मकान पर चार महिलाओं ने ताले तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान को कब्जा मुक्त कराया। उर्मिला ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिलाओं में एक महिला उत्तराखंड के यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य शामिल है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया है। महानगर के गोविंद नगर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर का घर है। उर्मिला ने बताया कि शुक्रवार रात उत्तराखंड से आई आई चार महिलाओं ने उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। पड़ोसियों ने उनको मकान पर कब्जा होने की जानकारी दी। अभिनेत्री की तरफ से फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर मकान पर कब्जे की सूचना अपने परिचितों को दी। इसके साथ ही उर्मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.