मऊ, फरवरी 18 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के बड़राव में स्व. रामकुंवर राय जी की स्मृति में आयोजित बॉलीबॉल नाइट प्रतियोगिता मंगलवार को समाप्त हो गई। फाइनल मुकाबला गोंडा और ककरहटा की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे समय दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, पूर्व सरपंच रविन्द्र राय, रामबचन मौर्या और पप्पू राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के बाद शुरू हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक देर रात तक मैदान में डटे रहे। मुकाबला रात ...