विकासनगर, अगस्त 29 -- मिनी स्टेडियम शंकरपुर सहसपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर अंडर- 21 बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड सहसपुर के ग्राम पंचायत की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खुशहालपुर की टीम ने प्रथम स्थान एवं बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सहसपुर परशुराम सकलानी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहसपुर मोहम्मद इमरान, प्रशिक्षक मनोज कुमार, अनुज कुमार, पीआरडी ब्लॉक कमांडर राकेश कुमार, राज्य स्त्तरीय खिलाड़ी मोहन सिंह, देव सिंह पंवार, पार्वती चौहान, नवीन, संजय, हरिमोहन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.