कानपुर, नवम्बर 6 -- कानपुर जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस बॉलीबाल कलस्टर महिला-पुरुष बॉलीबाल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता में गुरूवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरेया, फतेहगढ़, झांसी, जालौन एवं ललितपुर की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बॉलीबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग मैच में प्रथम सेमीफाइनल मैच कानपुर नगर व जालौन के मध्य हुआ, इसमें कानपुर नगर टीम विजयी होकर फाइनल में प्रवेश हुई। वहीं द्वितीय सेमीफाइनल मैच कानपुर देहात व जनपद कन्नौज के मध्य हुआ, जिसमें कानपुर देहात ने फाइनल में प्रवेश किया। इध महिला बॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कानपुर नगर व कानपुर देहात के मध्य हुआ, जिसमें कानपुर देहात टीम विजयी रही। वहीं महिला वर्ग सेपक टकरा प्रतियोगिता का फाइनल मैच कानपुर देहात व कानपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.