नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर की कहानी से लेकर म्यूजिक तक सब कुछ सुपरहिट रहा था। फिल्म में सोनू निगम का गाया एक सॉन्ग था 'संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं', यह गाना हर किसी के दिल को छू गया। सीमा पर तैनात जवानों से लेकर आम लोगों तक ने इस गाने को इतना प्यार दिया कि आज भी यह लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। सोनू निगम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को अभी तक 3 करोड़ 70 लाख बार सुना जा चुका है और अल्ट्रा बॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर इसके 2 करोड़ व्यूज है। खुशखबरी यह है कि बॉर्डर-2 के लिए मेकर्स इस गाने को रीमेक करेंगे।रीक्रिएट किया जाएगा 'संदेशे आते हैं' सॉन्ग बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार ने बताया कि इस बार गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया, "इस बार 'संदेशे आते हैं' के लिए हमने अ...