नई दिल्ली, मई 5 -- पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव से पाकिस्तानी सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। इसी बीच पंजाब के गुरुदासपुर में स्थानीय पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घुसपैठिए की पहचान 24 वर्षीय हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिला है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और जब से वह अवैध रूप से भारत में घुसा है तब से वह सीमा के आसपास ही भटक रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी भी आतंकी लिंक का पता नहीं चला है। हालांकि इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है। पाकिस्तानी नागरिक के गिरफ्तार होने की यह घटना हाल ही के दिनों में दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.