पीटीआई, नवम्बर 16 -- दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी हमले के बाद देश में हालात तनाव भरे हैं। सीमाओं पर सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसे में राजस्थान के जैसलमेर से एक 21 साल के नौजवान को बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जवानों ने गश्त के दौरान उसकी हरकतों को संदिग्ध पाया, तो उससे पूछताछ की। मामला खुला, तो पता चला कि वह बॉर्डर पार करके पाकिस्तान जाना चाहता था। गिरफ्तार युवक है उत्तर प्रदेश का निवासी अधिकारियों ने बताया कि युवक का नाम पंकज कश्यप है। वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का निवासी है। वह सीमा के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया गया था।पुलिस ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में नहर क्षेत्र के पास गश्त के दौरान युवक को रोका था। गश्ती दल ने संदिग्ध व्यवहार देखकर उसे रोका और उससे पूछताछ की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.