महाराजगंज, दिसम्बर 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी 66वीं वाहिनी हरदी डाली के निरीक्षक राजीव कुमार व खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक के पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सीओ नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि एसएसबी के निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली की तरफ से बाइक पर सवार तीन युवक स्मैक लेकर कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के बड़ा मुर्गी फार्म की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर एसएसबी 66वीं वाहिनीं के जवान व सोनौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बाइक से संदिग्ध को आते देखा उसे रोक पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के थैले से 25 ग्राम स्मैक बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.